मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन को मालवा श्रीसंघ ने दी श्रद्धांजलि

रतलाम।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारस चंद्र जैन ‘पहलवान’ के 76 वर्ष की आयु में हुए निधन पर जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ मालवा श्री संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे मालवा अंचल एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।​संघ की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय पारस चंद्र जैन एक ऐसी महान शख्सियत थे जो राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक—तीनों ही क्षेत्रों में समान रूप से निष्ठावान, समर्पित और सक्रिय रहे। वे बहुमुखी प्रतिभा एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे, जिन्होंने जीवनपर्यंत जनसेवा और धर्मनिष्ठ समाजहित को सर्वोपरि रखा।
​जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ मालवा श्री संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गादिया एवं महामंत्री राजेंद्र कोठारी सहित संघ के समस्त संरक्षक: नरेंद्रजी पाफना (इंदौर), अजयजी चोपड़ा (महिदपुर), माणकजी नाहर (भानपुरा), कांतिलालजी चोपड़ा (रतलाम), उपाध्यक्ष: राजेंद्रजी झाबक (रेहटी पश्चिम), आजादसिंहजी टढा (जावरा उत्तर), उमेदमलजी गोलेछा (गुना उत्तर), मुकेशजी सर्राफ (बदनावर दक्षिण), कोषाध्यक्ष: सुरेशजी भाटिया (आलोट)
संगठन मंत्री: अनिलजी बाफना (भानपुरा), मंत्री: पियूषजी डांगी (सुवासरा), प्रचार मंत्री: दिलीपजी छाजेड़ (खाचरोद), सलाहकार: डॉ. सुनीलजी चोपड़ा (आलोट)
विशेष सहयोगी: अनिलजी पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। संघ ने प्रभु चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

​मालवा अंचल के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे पारस पहलवान
​उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले पारस चंद्र जैन का जन्म 20 जून 1950 को उज्जैन में हुआ था। अपनी चुस्त दिनचर्या और कसरत के प्रति रुझान के कारण उन्हें स्नेह से ‘पारस पहलवान’ के नाम से जाना जाता था।
​शुरुआती सफर: उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के माध्यम से अपनी सामाजिक व राजनैतिक यात्रा शुरू की।
​संसदीय यात्रा: वे पहली बार 1990 में उज्जैन सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार उज्जैन उत्तर से प्रतिनिधित्व किया।
​मंत्रिमंडल एवं सार्वजनिक सेवा: बाबूलाल गौर तथा शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में उन्होंने वन, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख विभागों के मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
​सिंहस्थ 2016: उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ कुंभ 2016 की केंद्रीय समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने व्यवस्थाओं के संचालन में ऐतिहासिक योगदान दिया। ​पारस चंद्र जैन के निधन पर जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ मालवा श्री संघ सहित पूरे अंचल व प्रदेश के राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *