

जबलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी ने अपना 26वां चार्टर डे एवं मित्रता दिवस उत्साह, आत्मीयता और सेवा भावना के साथ मनाया। यह अवसर क्लब की 26 वर्षों की मित्रता, फेलोशिप, सेवा और सामाजिक समर्पण की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम श्री राजकुमारी बाई बाल निकेतन के बच्चों के साथ आयोजित किया गया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह एवं अपनत्व का संदेश दिया तथा सेवा और संवेदनशीलता के रोटरी मूल्यों को साकार किया।
यह आयोजन क्लब अध्यक्ष रोटे. मनीष बजाज, क्लब की प्रथम महिला भविका बजाज एवं कोषाध्यक्ष रोटे. सुनील एवं पूजा जसवानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व सचिवों, पदाधिकारियों, दंपति सदस्यों तथा उनके बच्चों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और अधिक पारिवारिक एवं आत्मीय बन गया। मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी क्लब सदस्यों ने अपनी 26 वर्षों की दोस्ती एवं फेलोशिप का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्यों, सभी पूर्व अध्यक्षों एवं प्रत्येक रोटेरियन के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
रोटेरियन नितिन जैन, चेयरमैन – पब्लिक इमेज, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी ने बताया कि क्लब की 26 वर्षों की यह यात्रा केवल सेवा कार्यों की नहीं, बल्कि मजबूत मित्रता, आपसी विश्वास और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।क्लब के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी आपसी मित्रता, फेलोशिप और सेवा का यह कारवां और अधिक सशक्त होगा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के 26वें चार्टर डे एवं मित्रता दिवस की सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।