डॉग लवर व नागरिक शेल्टर हाउस निर्माण हेतु दे सकते हैं सुझाव

रतलाम 4 अगस्त । ग्राम धामनोद तहसील जिला रतलाम में सर्वे नंबर 307/1/5 की रकबा 0.600 हेक्टेयर भूमि पर डॉग शेल्टर हाउस निर्माण हेतु अनुबंध संपादित किया चुका है अनुबंध पश्चात् नगर निगम द्वारा शेल्टर हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेल्टर हाउस निर्माण हेतु डॉग लवर एवं नागरिक अपने सुझाव के साथ-साथ श्वानों के भोजन, पानी, चिकित्सा आदि के लिये सहयोग करने के इच्छुक हैं वे नगर निगम के स्वास्थय विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
नगर निगम द्वारा धामनोद ग्राम में निर्मित किये जा रहे शेल्टर हाउस रखे जाने वाले श्वानों देखभाल हेतु उचित व्यवस्था की जा रही है। डॉग लवर एवं नागरिक भी श्वानों हेतु भोजन (बिस्कीट, दूध-रोटी, डॉग फुड), टीकाकरण, इलाज कराना आदि कार्य हेतु सहयोग कर सकते है।