जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने सुजापुर माता जी टेकरी पर मनाई ‘व्यंजन पार्टी’

जावरा (अभय सुराणा)। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा मैत्री चार्टर दिवस व मित्रता दिवस पर सुजापुर स्थित प्रसिद्ध माता जी टेकरी पर एक शानदार पिकनिक और व्यंजन पार्टी का आयोजन किया गया। प्रकृति की गोद में बसे इस सुरम्य स्थल पर सदस्यों ने ठंडी बयार के बीच वादियों की हल्की फुहारों के बीच प्रकृति के मनोरम दृश्यों का लुत्फ उठाया।

​माँ अंबा के दर्शन से हुई शुरुआत
​कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अंबा के पावन चरणों में नमन और दर्शन-पूजन के साथ हुआ। सुजापुर माता जी टेकरी की पवित्र हवाओं और धार्मिक वातावरण ने सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया।

​प्रकृति के बीच स्वाद और आनंद का संगम
​मौसम के सुहावने मिजाज के बीच ग्रुप के सदस्यों ने गरमा-गरम भुट्टों (मक्का) का स्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर व्यंजन पार्टी का आनंद उठाया, जहाँ सदस्यों द्वारा घर से लाए गए भांति-भांति के स्वादिष्‍ट व्यंजनों को आपस में साझा किया गया।
​विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया माहौल को और भी खुशनुमा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर लुत्फ उठाया। हंसी-ठिठोली और मस्ती के इस माहौल ने हर किसी का दिल जीत लिया साथ ही पहाड़ी पर स्थित बगीचे में मालवा के गाँधी पूर्व सांसद स्व.डॉ.लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

​सौहार्द और मैत्री भाव का संदेश
​ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, सौहार्द और मैत्री भाव और अधिक मजबूत होता है।

​इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री अध्यक्ष संदीप श्रीमाल, संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, पूर्वांध्यक्ष गुरु संदीप रांका, पंकज कांठेड़,राजीव लुक्कड़, आशीष पोखरना, आलोक बरैया, राजेश पोखरना,संदीप जैन, शरद डुंगरवाल,दीपक मेहता, तरुण टुकडिया, राहुल जैन,संदीप दसेड़ा,शशांक मेहता, अर्पल कोचट्टा, विपिन चोरडिया,शैलेष श्रीश्रीमाल, मनीष मेहता, आशीष चत्तर, अरुण धारीवाल के साथ दम्पत्ति साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *