शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचिव चुने गए

रतलाम। जिला फुटबॉल संघ रतलाम की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री सर्वेश माथुर की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 एवं स्पोर्ट्स रेगुलेशन 2026 के प्रावधानों के अनुसार किया गया।
चुनाव प्रक्रिया करीब 12 दिनों तक चली। इस दौरान जिले के क्लबों को सूचना देने, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी करने, नाम वापसी की प्रक्रिया तथा अंतिम प्रत्याशी सूची की घोषणा सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
चार वर्ष का होगा कार्यकाल
जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल होगा। कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें श्री शांतिलाल वर्मा को अध्यक्ष तथा श्री राजेश कौशल को सचिव चुना गया। वहीं रवि वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शादाब खान को सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जैमिन प्रजापति, पक्षसाल बरमेचा, प्रदीप राठौर, किरण महावर, सरिन खान, जितेंद्र वर्मा एवं दीपेश कौशल को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन से जिला फुटबॉल संघ की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।