साहित्यकार शिक्षाविद गौरी शंकर दुबे को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

रतलाम। शिक्षक सांस्कृतिक संगठन का तीस वा शिक्षक दिवस समारोह 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर शाम 4:00 बजे होटल अजंता पैलेस सजन प्रभा हाल ऊपरी तल पर धूमधाम से मनाया जाएगा । इस अवसर पर संस्था द्वारा विभाग के 30 सितंबर 25 से 31 अगस्त 26 तक होने वाले 55 सेवानिवृत्त और 12 प्रतिभावान शिक्षकों का लायंस क्लब रतलाम क्लासिक तथा एसबीआई लाइफ के सहयोग से सम्मान भी किया जाएगा।
मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित खेलकूद तथा सैलाना में आयोजित गीत, संगीत, कविता, पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को स्व. शिक्षाविद कोमल सिंह नाहर की स्मृति में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले पूर्व व्याख्याता साहित्यकार शिक्षाविद श्री गौरी शंकर दुबे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया जावेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिमरन सूर्यवंशी तथा विशेष अतिथि समाजसेवी गोविंद काकानी, लायंस क्लब क्लासिक अध्यक्ष जगदीश सोनी, एसबीआई लाइफ महेंद्र सिंह राठौड़ रहेंगे । मंच संरक्षिका डॉ.सुलोचना शर्मा, परामर्शदाता ओपी मिश्रा, डा मुरलीधर चांदनीवाला, गोपाल जोशी, डॉ गीता दुबे, डा प्रदीप सिंह राव, कृष्ण चंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगड़े, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर भाटी, रमेश उपाध्याय, मदनलाल मेहरा, भारती उपाध्याय, कविता सक्सेना, रक्षा के.कुमार, वीणा छाजेड़, आरती त्रिवेदी, विनीता पटेल, ललिता कुशवाहा, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, डॉ मुनीद्र दुबे, दिनेश बारोट, डा रविंद्र उपाध्याय, रमेश परमार, चंद्रशेखर लश्करी, नरेंद्र सिंह पवार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।