भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई

रतलाम । आज ग्राम मोरवानी में भील समाज (आदिवासी समाज) ने जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास उल्लास के साथ धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। आज श्री कृष्णा की भक्ति में भाव विभोर होकर पूरे गांव के बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए । आयोजन का नजारा ऐसा था मानो मथुरा के वृंदावन का नजारा देखने को मिला जैसे श्री कृष्णा प्राकृतिक अवतरण हुआ था। यह आयोजन बच्चों में श्री कृष्ण की अनेक रासलीलाओं का ज्ञान हो उनको नैतिक शिक्षा मिले शारीरिक शिक्षा मिले और उनको गोपियों की प्रेम,उनकी मार्मिक अमर प्रेम गाथा मनमोहक झलक इस रचना से रु बरु हो सके और बच्चों में श्री कृष्णा अवतार के बारे में शिक्षा मिले। इसलिए श्री राधा कृष्णा की अनोखी जोड़ी इस आयोजन को बहुत ही सुंदर मनमोहन बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मटकी उतारी गई तथा प्रार्थना पूजा अर्चना कर की गई। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस ),आदिवासी छात्र संगठन ,महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम ,अजाक्स संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राजु गांधी, श्रीमती अंजना राठौर ,श्रीमती राधाबाई, श्रीमती रामकन्या बाई ,अशोक सिंगर, पूजा सिंगर ,आरती गरवाल, अनिल मईडा, आयुष गामड़, अर्जुन सिंगाड ,समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *