
रतलाम । कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन के पत्र क्र/1412/290/आउशि/अकादमी/2026 दिनांक 31/08/2026 के निर्देशानुसार रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीक़ष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे महाविद्यालय मे मटकी सजावट, बासुरी वादन, मटकी फोड, श्रीकृष्ण वेशभुषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मटकी सजावट प्रतियोगिता- मे शानु मईडा, प्रथम, रितिका द्वितीय एवं अमिता नागौरी त़तीय स्थान पर रही। बासूरी वादन प्रतियोगिता – मे सावरिया रजक प्रथम स्थान पर रहे। मटकी फोड प्रतियोगिता मे आनन्द कुमार सोलंकी प्रथम स्थान पर एवं सरबजीत सिंग सलूजा द्वितीय स्थान पर रहे। श्रीकृष्ण वेशभुषा- मे रिषभ जैन प्रथम स्थान पर रहे तथा श्री राधा वेशभुषा मे आकांशा सोनी प्रथम स्थान पर रही। श्रीकृष्ण बाल वेशभुषा मे युवान प्रथम स्थान पर रहे एवं बालिका राधा मे अविका सोलंकी प्रथम स्थान पर रही ।इस कार्यक्रम आयोजन का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक श्री विजय मुवेल द्वारा किया गया कार्यक्रम मे बडी संख्या मे विध्यार्थिगण प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान, गैर शैक्षणिक स्टॉफ उपस्थित रहे ।