जन चेतना परिषद रतलाम द्वारा दिव्यांग छात्रों के साथ सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया

रतलाम । जन चेतना परिषद रतलाम द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के छात्र अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह पहुंचे तथा सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पद्म श्री डॉ लीला जोशी ,परिषद अध्यक्ष एम एल दुबे, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला ,संचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री प्रधान अध्यापिका कविता पंत ने मां सरस्वती व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया । शबद कीर्तन प्रीति कोर भामरा व विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया बच्चों ने स्वागत गीत गया इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने नृत्य तथा नाटिका प्रस्तुत की दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक रक्षाबंधन मनाया तथा एकैडमी के छात्रों को रक्षा सूत्र बांधकर आरती की भाइयों ने बहनों को उपहार प्रदान किये तथा रक्षा का वचन दिया स्कूल समिति ने दो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व गणेवेश राशि रु 30,000 प्रदान की। कार्यक्रम में स्कूल समिति के अध्यक्ष हरजीत चावला ने उद्बोधन दिया। समिति कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, बलजीत खनूजा, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा आदि मौजूद थे, संचालन एकता भट्ट प्रीत कौर भामरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *