रतलाम के कवि शुक्रवार को दूरदर्शन पर

रतलाम। रतलाम शहर के चुनिंदा कवियों सर्व श्री जुझारसिंह भाटी, हरिशंकर भटनागर, डॉ मोहन परमार, अलक्षेन्द्र व्यास, दिनेश कुमार जैन, मुकेश सोनी आज दिनांक 4 -9-2026 शुक्रवार को भोपाल दूरदर्शन केंद्र के इंदौर डायरी कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी श्रेष्ठ रचनाएं दूरदर्शन केंद्र भोपाल पर प्रातः 11:30 प्रस्तुत करेंगे। कवि गोष्ठी का संचालन अलक्षेन्द्र व्यास द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी में कविता, गीत, गजल एवं व्यंग्य का पाठ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लगभग सभी कवि पूर्व में अपनी रचनाएं आकाशवाणी इंदौर एवं भोपाल दूरदर्शन पर प्रसारित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *