
रतलाम । जेएसजी संगिनी उमंग अध्यक्ष रेनू लूनिया ने बताया कि जेएसजी एमपी रीजन द्वारा जुलाई मांह की दी गई गतिविधि – बरसात से राहत हेतु छतरी एवं रेनकोट का वितरण करना दिया गया था जिसे संगिनी उमंग परिवार की सखियो द्वारा उत्साह व उमंग से किया गया । उक्त गतिविधि के आयोजन को मध्य प्रदेश रीजन में ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
इसके लिए ग्रुप की सभी सखियों को व प्रोजेक्ट प्रायोजक भाभी मीना जी, रमेश जी गादिया को बहुत-बहुत बधाई एवं जेएसजी एमपी रिजन के अध्यक्ष राहुल चपलोद, निर्मल मेहता, मनोज मेहता, अनिल चोपड़ा अश्विन मेहता एवं मनीष चपलोद का जेएसजी संगिनी उमंग रतला द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।