सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

रतलाम। सरस्वती शिशु मंदिर, काटजू नगर, रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी, श्रीमती दीपाली भाटी, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका एवं वरिष्ठ सदस्य श्री जवाहर चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महोत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म, वसुदेव जी द्वारा बाल कृष्ण को यशोदा मैया के पास पहुँचाना, माखन चोरी, कृष्ण-सुदामा की पाठशाला, गोपियों संग रास तथा कृष्ण-सुदामा मिलन जैसे प्रसंगों का सुंदर एवं भावपूर्ण मंचन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति परिवार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। विद्यालय में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। प्राचार्य श्रीमती वत्सला रूनवाल, शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती मीना शर्मा सहित सभी आचार्य-दीदी एवं भैया-बहनों के उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *