

शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा में नेताओं ने सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक योगदान को किया याद
रतलाम। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं—प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद स्वर्गीय बंसीलाल गांधी, सीरत कमेटी के सदर स्वर्गीय नासिर कुरैशी, कांग्रेस नेता एवं अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष स्वर्गीय सुनील जैन तथा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय रणजीत सिंह डंग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि चारों नेताओं का असमय निधन कांग्रेस संगठन के साथ ही समाज के लिए भी बड़ी क्षति है। उनके जाने से संगठन में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई आसान नहीं है। चारों नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में संगठन, समाज एवं धार्मिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कचवाया, इक्का बेलुत, हितेश पैमाल, कांग्रेस पार्षद मीनाक्षी सेन, कविता महावर, निलोफर खान, आशा रावत, सलीम बागवान, राजीव रावत, राजेश प्रजापत, वहीद शेरानी, शैलेंद्र सिंह अठाना, महेंद्र कटारिया, यास्मीन शेरानी एवं पारस सकलेचा सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चारों दिवंगत नेताओं के योगदान को याद किया। सभी ने उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में मंसूर अली पटौदी, प्रदीप राठौर, विजय उपाध्याय, मेहमुद शेरानी, मकबूल कुरैशी, असमतुल्लाह खान, हरविंदर सिंह, वीरपाल सिंह राठौर, राधा प्रजापत, उदित, मनोज, अकरम फारूकी, राजू जलवानी, इकरार चौधरी, सहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया तथा आभार प्रदीप राठौर ने माना।