
रतलाम, 03 सितंबर । फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट की और फेडरेशन के तत्वाधान में आगमी 22 और 23 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन 2026’’ के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर फेडरेशन के जाइंट प्रेसीडेंट वीरेन्द्र कुमार पोरवाल, चेयरमेन वेयर हाउसिंग कमेटी अशोक आनन्द, सचिव प्रवीण आचार्य एवं सहायक सचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।