हेल्पलाइन शिकायत पर उतारा गया ट्रॉली बैग यात्री के परिजन को सुरक्षित सुपुर्द

रतलाम 03 सितंबर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दाहोद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता एवं संवेदनशीलता का एक और उदाहरण सामने आया है। हेल्पलाइन शिकायत के आधार पर ट्रेन से उतारा गया यात्री का ट्रॉली बैग आवश्यक सत्यापन एवं कार्रवाई के बाद उसके परिजन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 01 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 12955 में प्राप्त हेल्पलाइन शिकायत के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय सिंह द्वारा ट्रेन के बी-4 कोच की बर्थ संख्या 09 से एक ट्रॉली बैग उतारा गया। पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान उक्त ट्रॉली बैग महिला यात्री सुहानी शाह का होना पाया गया।
दिनांक 02 सितंबर 2026 को महिला यात्री के भाई श्री तपन शाह, निवासी ओल्ड पदरा रोड, बड़ौदा, गुजरात, दाहोद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर ट्रॉली बैग लेने पहुंचे। उप निरीक्षक श्री भीम सिंह द्वारा आवश्यक पुष्टि एवं नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात पंचों के समक्ष महिला यात्री की सहमति से ट्रॉली बैग उनके भाई को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
महिला यात्री से दूरभाष पर संपर्क कर बैग में रखे सामान सहित ट्रॉली बैग की कुल अनुमानित कीमत ₹9,500/- बताई गई। यात्री एवं उनके परिजन ने रेलवे की तत्परता एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मण्‍डल यात्रियों की सहायता, उनके सामान की सुरक्षा तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सजगता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *