वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित

रतलाम 04 सितंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित किये गये हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल 05, 12, 19 एवं 26 अक्टूबर तथा 02, 09, 16 एवं 23 नवंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है । इसी प्रकार ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर – वडोदरा स्पेशल 07, 14, 21 एवं 28 अक्टूबर तथा 04, 11, 18 एवं 25 नवंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है ।
लखनऊ मण्‍डल में ब्‍लॉक के कारण 05 अक्टूबर 2026 को वडोदरा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल वाया कानपुर सेंट्रल- ऐशबाग चलेगी। इसीप्रकार 07 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर- वडोदरा स्पेशल वाया ऐशबाग- कानपुर सेंट्रल चलेगी।
इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्‍थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपयाwww.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *