मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर ने किया जाट समाज धर्मशाला मंगला भवन का भव्य लोकार्पण

जावरा (अभय सुराणा) । लोक प्रिय एवं समाज सेवी सर्जन डॉ सी एल वर्मा ने शासकीय चिकित्सालय जावरा में अपनी चिकित्सा सेवा के साथ साथ लायन्स क्लब जावरा भी अपनी हर सम्भव सेवा देते हुए अपनी लोकप्रियता की अविस्मरणीय अमीट छाप बनाई यही नहीं लायन्स नैत्र चिकित्सालय की एतिहासिक स्थापना में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए हजारों नैत्र रोगियों को नैत्र ज्योति दिलाने का पुरुषार्थ किया। लगभग 20 साल तक लगातार जावरा शासकीय चिकित्साल्य में सेवारत्त रहने एवं सेवा निवृत्त होने के बाद भी आप जावरा वासी बनकर लायन्स के अध्यक्ष से प्रान्तपाल बनकर लायन्स नैत्र चिकित्सालय के विस्तार व विकास के लिये सतत् प्रयत्नशील रहै। आपकी सेवा भावी धर्मपत्नी श्रीमती मंगला वर्मा भी लायनेस क्लब अध्यक्ष रहकर पीडित मानव की सेवा में अग्रणी रही।
डॉ वर्मा मूल रूप से ग्राम दामपुरा, हरसोला के निवासी हैं ।आप के परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्री थी सभी इन्दोर में रहते थे अतः जावरा में लगभग 40 वर्ष की सेवा काल के बाद आप भी इन्दौर में बस गए किन्तु आज भी जावरा लायन्स क्लब के सदस्य बने रह कर 90 वर्ष की उम्र में भी पीड़ीत मानव की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखते।
उक्त जानकारी देते हुए लायन्स क्लब जावरा के पुर्व अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि डॉ. सी. एल. वर्मा द्वारा अपने पेतृक गांव दामपुरा हरसोला में अपने माता-पिता स्वर्गीय श्रीमती रामी बाई भगवानजी जाट की स्मृति में और श्रीमती मंगला वर्मा की प्रेरणा से बनवाई गई जाट समाज धर्मशाला ‘मंगला भवन’ का लोकार्पण बुधवार, 26 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए और नवनिर्मित भवन की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महू विधायक व मध्य प्रदेश शास न, भोपाल की पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर मौजूद रहीं। उनके साथ महू के पूर्व विधायक ठाकुर अंतर सिंह दरबार और इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323 जी-1 के पूर्व प्रांतपाल लायन शरद मेहता भी मंच पर मौजूद थे। विशेष अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत हरसोला के सरपंच विष्णु हरोड़ और अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का साफा बांधकर तथाशाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान हरसोला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जाट और अन्य समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।
अपने संबोधन में उषा ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. सी. एल. वर्मा के इस प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की धर्मशालाएं समाज की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने का काम करती हैं। अतिथियों ने कहा कि किसी अपने की स्मृति में समाज को समर्पित यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डॉ. सी. एल. वर्मा का स्वागत हरसोला जाट समाज के राधेश्याम वर्मा, रामदयाल जाट, अजय जाट और पवन जाट ने किया। इसके अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजनों ने भी उनका आत्मीय स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत तक धर्मशाला परिसर में चहल-पहल बनी रही और लोगों ने नवनिर्मित भवन को देखकर संतोष जताया।
सुजान कोचट्टा ने बताया कि अंत लोकार्पण समारोह में उपस्थित सभी समाज जनों एवं अतिथियों का आभार डॉ सी इ एल वर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *