नगर परिषद द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

कर्नाटक के राज्यपाल डॉ .थावरचंद गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आज 300 शिक्षक होंगे सम्मानित

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। शिक्षक दिवस पर नगर परिषद द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शासकीय ,अर्ध शासकीय शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सेवानिवृत शिक्षकों आदि सम्मानित होंगे। इस भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम डॉ.थावरचंद गहलोत होंगे। विशेष अतिथि क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया,जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक चिंतामणि मालवीय,पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी , मंडल लोकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान, उस्ताद बाबूलाल कुमावत, प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़, नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत, उपाध्यक्ष रशीद पठान, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, सिंधिया फैंस क्लब मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत आदि होंगे।
सीएमओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार शाम 4 बजे माहेश्वरी धर्मशाला में होगा। लगभग 300 शिक्षक,शिक्षिका सम्मानित होंगे।नगर परिषद ने उक्त आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है। आयोजन को लेकर नगर परिषद द्वारा व्यापक तैयारियां किया जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *