श्री दिगम्बर जैन परवार सभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 6 सितंबर रविवार को

समाज के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान, चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में जुटेंगे समाजजन

इन्दौर (राजेश जैन दद्दू) । सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के लिए सहायक संस्था श्री दिगम्बर जैन परवार सभा, इन्दौर के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सभा के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सोनेलाल जैन कक्का की प्रेरणा से यह आयोजन प्रतिवर्ष समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभा के अध्यक्ष राकेश सिघंई ने बताया कि दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार को दोपहर 2:00 बजे से श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर, इंदौर में होने जा रहा है । इस गरिमामयी समारोह में परवार समाज के ऐसे प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को गौरवान्वित किया है।सभा के अध्यक्ष श्री राकेश सिंघई चेतक एवं महामंत्री श्री अनिल रावत ने बताया कि कार्यक्रम में समाज श्रेष्ठीयो की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से समारोह की शोभा और अधिक बढ़ जाएगी। अतः सभी समाज बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस अवसर पर पधारकर सम्मानित होने वाले होनहार बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *