आदतन अपराधियों की 28 जमानत निरस्त – 11 आरोपी जेल दाखिल, शेष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें सक्रिय

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन में आदतन एवं सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा जमानत निरस्ती की विशेष एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
आदतन अपराधियों द्वारा जमानत पर बाहर आकर पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड, पूर्व में पंजीबद्ध अपराधों एवं उनकी आपराधिक गतिविधियों का संकलन कर जमानत निरस्ती के विधि सम्मत प्रतिवेदन तैयार किए गए तथा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर एवं माननीय जिला/सत्र न्यायालय रतलाम के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
रतलाम पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं ठोस तथ्यों के आधार पर माननीय न्यायालयों द्वारा अब तक कुल 28 आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त की जा चुकी है।

वर्षवार उपलब्धि
वर्ष निरस्त जमानत
2024 05
2025 00
2026 23
कुल 28

वर्ष 2026 में सर्वाधिक 23 आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करवाई गई तथा जमानत निरस्ती के पश्चात् 23 में से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
इसके अतिरिक्त 12 जमानत निरस्ती के प्रतिवेदन माननीय न्यायालयों में विचाराधीन हैं, जिनमें भी रतलाम पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी की जा रही है।

थाना-वार उपलब्धि–
जमानत निरस्ती की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में रतलाम जिले के विभिन्न थानों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है—

क्रम थाना/इकाई निरस्त जमानत
1 थाना माणकचौक – 05
2 थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम – 03
3 थाना दीनदयाल नगर रतलाम – 03
4 थाना जावरा शहर – 04
5 थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा – 03
6 नगर पुलिस अधीक्षक जावरा (थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के प्रकरण में) – 01
7 थाना कालूखेड़ा – 03
8 थाना आलोट – 02
9 थाना बिलपांक – 02
10 थाना शिवगढ़ – 01
11 थाना रिंगनोद – 01

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्ती की प्रभावी कार्रवाई कर कुल 28 जमानत निरस्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संबंधित थाना प्रभारियों, अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार भा.पु.से. द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

आदतन अपराधियों के विरुद्ध रतलाम पुलिस की सख्त रणनीति
रतलाम पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध केवल अपराध पंजीबद्ध करने तक सीमित न रहते हुए उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, जमानत की शर्तों के उल्लंघन, पुनः अपराध में संलिप्तता एवं समाज में भय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों का परीक्षण कर न्यायालय के समक्ष प्रभावी तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन में आदतन एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। रतलाम पुलिस का स्पष्ट संदेश है—आपराधिक गतिविधियों में बार-बार संलिप्त रहने वाले अपराधियों को कानून का लाभ लेकर समाज में पुनः भय एवं अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक एवं न्यायालयीन स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रतलाम पुलिस — अपराधियों पर सख्ती, आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *