ढोल-ढमाकों और बैंड-बाजों के साथ निकली जीवदया संदेश यात्रा, गौ माता को खिलाया पौष्टिक आहार




जावरा (अभय सुराणा) । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ एवं अंतर्राष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश की नगर में पहली बार गौ माता को छप्पन भोग एवं पौष्टिक आहार खिलाने का अनूठा आयोजन हुआ। धार्मिक आस्था के साथ जीवदया, सेवा और करुणा का संदेश देने वाले इस आयोजन की सर्वत्र सराहना हुई। इसके पूर्व भी दोनों संस्थाओं द्वारा दो गौशालाओं में जिसमें चलदु एवं ग्राम चापाखेड़ा में छप्पन भोग का आयोजन किया गया एवं म्यूजिक सिस्टम भी संस्था द्वारा भेंट किया गया था। यह भी संकल्प लिया इस अवसर पर की आगे भी 56 भोग का कार्य समयानुसार विभिन्न गौशाला में किया जाएगा
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रदीप चौधरी, जीवदया प्रेमी संतोष चोपड़ा, खाचरौद, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, समाजसेविका श्रीमती सरोज कावड़िया, बेगू (राजस्थान) एवं समाजसेविका वीरांगना श्रीमती जीवनबाला ओस्तवाल उपस्थित रहीं। संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं संस्था की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
श्रीकृष्ण प्रश्नोत्तरी ने बांधा समां
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी आकर्षण का केंद्र रही। संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा द्वारा प्रस्तुत प्रश्नोत्तरी में उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को रामकली चाय की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक पर्व को जीवदया एवं गौ सेवा से जोड़ने की यह पहल समाज के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जीव दया समिति संयोजक अशोक लुक्कड़ने जीवदया एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानजनक राशि देने की घोषणा भी की। सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि दुग्गल एवं संजय मोदी का भी बहुमान किया गया।
ढोल-ढमाकों के साथ निकली जीवदया संदेश यात्रा
मैत्री मिलन समारोह केकार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं समाजजनों ने ढोल-ढमाकों और बैंड-बाजों के साथ जीवदया सोसाइटी तक जीवदया संदेश यात्रा निकाली। सोसाइटी पहुंचने पर समिति अध्यक्ष प्रदीप कोठारी, विनोद चापड़ौद, अतुल आंचलिया, मनीष कोचर सहित सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद गौ माता को विधिवत छप्पन भोग एवं पौष्टिक आहार खिलाया गया। जीवदया सोसाइटी के कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें वस्त्र भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष पुखराज पटवा एवं प्रकाश श्रीश्रीमाल ने किया। सचिव राजकुमार हरण ने आभार माना।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
आनंदीलाल संघवी, वर्धमान मांडोत, बसंतीलाल चपड़ोद, नेमीचंद जैन, अभय श्रीमाल, डॉ. सी.एम. मेहता, कमल मुणत, अभय भंडारी, शेखर नाहर, मनोहरलाल नाहटा, प्रदीप सेठिया, सरदारमल जैन, प्रेमराज चोरड़िया, सुरेश लुक्कड़, पुखराज चत्तर, शांतिलाल डांगी, डॉक्टर अशोक मंडलेचा, राजेंद्र कोचर, सुभाष डूंगरवाल, विजय आंचलिया, अनिल श्रीश्रीमाल, प्रकाश कोठारी, रमणीक जैन, सुरेंद्र संघवी, संतोष सांखला, अजय आंचलीया, सुरेंद्र कोचट्टा, शांतिलाल डांगी, विनोद लूनिया, विनोद बरमेचा, विजय लुक्कड़, ऋषभ छाजेड़, श्रेणिक नांदेचा, वीरेंद्र रांका, नरेंद्र संघवी, राजकुमार धोखा, सुशील मेहता, हेमंत जैन आदि कई दंपति सदस्य, एकल सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित थीं।