



रतलाम 06 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है, जिला कार्यसमिति मे जिले की सभी विधानसभाओं से 75 नेताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य , 43 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं 56 विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला कार्यसमिति का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से किया गया है। स्थाई आंमत्रित सदस्य के रूप में सांसद, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनिता चोहान, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डा राजेन्द्र पाण्डेय, मथुरालाल डामर, चिंतामणि मालवीय , पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी,जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर, अन्य जन प्रतिनिधि, पूर्व पार्टी पदाधिकारी आदि शामिल किए गए है।






