भाजपा की जिला कामकाजी बैठक सातरुण्डा में आयोजित होगी

रतलाम 06 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक 7 सितंबर को दोपहर 01:00 बजे सातरुंडा स्थित एमके रिसोर्ट मे होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य मार्गदर्शन देंगे। बैठक संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, सांसद,विधायक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, निगम अध्यक्ष, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री, सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एव सभी प्रकोष्ठ जिला संयोजक की उपस्थिति अपेक्षित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *