
रतलाम । शा.एकीकृत मा.वि.धराड़ मे बच्चे एक दिन के लिए शिक्षक बनकर विद्यालय का विधिवत संचालन किया। उसके पश्चात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। मां सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने समस्त गुरुजन का पुष्पहार से स्वागत कर पुष्प गुच्छ व पेन भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित समूह गीत, प्रेरक प्रसंग, कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किए।
संस्था प्रधान कविता डामोर ने कहा कि हमें जिनसे शिक्षा मिलती है, प्रकृति, जीव जंतु या मनुष्य। वह सभी हमारे गुरु है। इनका समान करना चाहिए। हरिराम जाटवा ने गुरु की महत्ता बताते हुए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के प्रेरक प्रसंग पर प्रकाश डाला तथा बताया कि विद्यार्थी अच्छी पढ़ाई करे। बड़े पदों पर आसीन हो तथा अच्छे नागरिक बने। समारोह के इस अवसर पर प्र.अ.कविता डामोर, हरिराम जाटवा, प्रियंका चौरसिया, कविता आटेड़िया, ऐश्वर्या सोलंकी, माया सिन्हा, सविता परमार, मंगला व्यास, मनीष शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र आशिफ ने किया। तथा आभार छात्रा संगीता ने माना।