नवीन जिला कार्यसमिति ने जिला कार्यशाला मे लिया मोदी जी के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प






रतलाम 07 सितम्बर । देष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोक सेवक के रूप मे 25 वर्श पूर्ण होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर सातरुंडा स्थित एम.के.रिसाॅर्ट मे जिला कार्यशाला हुई। इसमें नवीन जिला कार्यसमिति सदस्यों के साथ सभी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला मे मोदी के कार्यों का जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संभाग प्रभारी सुरेष आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी, विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय, इन्दौर ग्रामीण प्रभारी शैलेंद्र डागा, उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री महेश सोनी और जयवंत कोठारी मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।
जिला कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषो पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पत्र माल्यार्पण कर किया। जिला कार्यसमिति सदस्य गोपाल परमार गीत प्रस्तुत किया, तत्पश्चात् वंदे मातरम् का गान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आर्शीवाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा एवं जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम होगे। सभी कार्यक्रमों के लिए गठित जिला टोलियों की घोषणा भी जिलाध्यक्ष ने की। इसके बाद जिला टोली संयोजक महेश सोनी ने आगामी कार्यक्रमों के लिए की जाने वाली तैयारी पर प्रकाश डाला।
जिला प्रभारी विवेक जोशी ने ओराछा मे संपन्न प्रदेश कार्यसमिति मे पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व मे देश-प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। उन्होने भाजपा सरकार के विभिन्न कार्यो पर भी प्रकाश डाला।
जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने कार्यशाला मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर तक सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया है। उन्होने कहा कि श्री प्रधानमंत्री मोदी जी बिना छुट्टी के 25 वर्शो से लगातार राष्ट्र सेवा मे लगे है। उनके विकसित भारत के संकल्प को सबको मिलकर पूरा करना है। संभाग प्रभारी सुरेष आर्य ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति मे हुए निर्णय अनुसार सभी जिलों मे जिला कार्यशाला हो रही है। 09 सितम्बर 2026 को सभी मंडलों मे मंडल कार्यशाला होगी उन्होंने कहा कि मोदी जी के कामों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। विपक्षी पार्टिया जो भ्रम फैला रही है, उनका भी डटकर मुकाबला करना होगा। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान से किया गया। संचालन महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला मंत्री पद्मा जायसवाल ने व्यक्त किया।