रेडक्रॉस की प्रेरणा से कोविड 19 मे अस्पताल परिसर मे मरीज एवं परिजनो को मिल रही हे मिनिरल वॉटर बाटल

जावरा(अभय सुराणा) । जल ही जीवन इसी वाक्य को चरितार्थ करते हुए जावरा नगर के सम्मानीय दान दाताओ ने रेड़क्रॉस की प्रेरणा से विगत 1 माह से लगातार कोविड 19 के दोरान अस्पताल परिसर मे मरीजो ओर उनके परिजनो के लिये मिनरल वॉटर की बॉटल की व्यस्था भारतीय रेडक्रोस सोसायटी जावरा द्वारा लगातार की जा रही है ।
रेडक्रॉस चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया kv ने बताया की विगत दिनो मे 10000 के लगभग पानी बॉटल की व्यव्स्था मरीज ओर परिजनो के लिये कर दी गयी हे ओर भविष्य मे भी लगातार रेडक्रॉस के माध्यम से दान दाताओ के सहयोग से जारी रखेगी ।
आज श्री श्री रविशंकर जी गुरुदेव के जन्मौत्सव पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के प्रदीप शर्मा, अंजनी नंदन उपाध्याय ,अरविंद पाटीदार द्वावरा 1000 मिनिरल वॉटर भेट की गयी ।
इस अवसर पर रेडक्रोस के धर्मंद्र सिन्ह तोमर, सुमित शर्मा उपस्थित थे।

Play sound