अयोध्या में श्री राम कथा का हुआ विश्राम , बड़ावदा से भी पहुंचे श्रद्धालु

नगर परिषद ने किया पंडित पौराणिक का अभिनंदन

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। श्री धर्म सत्संग समिति मालवा क्षेत्र द्वारा भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम कथा का दिव्य व भव्य आयोजन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक किया गया। इस श्री राम कथा का वाचन नगर के पंडित, भागवताचार्य कपिल पौराणिक द्वारा किया गया। कथा में नगर के साथ मालवा एवं अन्य प्रांतों के सैकड़ों धर्मालुजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर धर्मलाभ लिया। समिति द्वारा सभी धर्मालुजनों के ठहरने,भोजन की व्यवस्था की गई। बता दे पंडित पौराणिक द्वारा धर्म सत्संग समिति के माध्यम से देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भागवत कथा, श्री राम कथा ,शिव पुराण कथा का आयोजन पिछले 7 वर्षों से किया जा रहा है। अयोध्या में यह आठवां वर्ष है।

नगर परिषद ने किया अभिनंदन
अंतिम दिवस पंडित कपिल पौराणिक का अयोध्या पहुंचकर नगर परिषद की और से अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान, अमन हिंगड आदि ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर संजय चावड़ा,नेपाल सिंह डोडिया, मनोहर तोषनीवाल,अजय सोडाणी, प्रेमनारायण टेलर ,रामनारायण कटारिया, कैलाश परिहार, मोहन सिंह डोडिया, सुरेश अजमेरा,अशोक खोकर,रमेश गामी,राधेश्याम पाटीदार,आदि मौजूद थे। इस अवसर पर आगामी 9 वी कथा बद्रीविशाल में करने की घोषणा की गई। जिसके लिए दानदाताओं ने राशि लिखवाई। समिति ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *