जिनालय में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है

रतलाम । अमित कोठारी ने बताया कि कस्तूरबा नगर जिनालय में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर में प्रभु नमीनाथ की सुंदर आंगी रानी रांका, सोमी रांका,केयूर सेठिया और आशी श्रीमाल द्वारा बनाई गयी।जिसका लाभ मीना जी शाह परिवार द्वारा लिया गया। रात में भगवान की पहली आरती का लाभ सुरेश सियाल परिवार द्वारा और मंगल दीप का लाभ राजेंद्र कुमार अमित कोठारी परिवार द्वारा लिया गया।
आरती के पश्चात बहु मंडल द्वारा भाव यात्रा रखी गई।जिसमें ममता मण्डलेचा प्रथम, खुशबू श्रीमाल द्वितीय,अपेक्षा संघवी तृतीय , अभिलाष खारीवाल चतुर्थ रहे। प्रायोजक संजय मंगलेचा रहे। इस दौरान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलालजी सियार, राजेंद्र कोठारी, अशोक कोठारी, देवेंद्र पुगलिया, कनकमल जैन, प्रमोद रांका, लोकेश ओस्तवाल,राजेंद्र सेठिया,संदीप भंडारी,सुरेश सियार,प्रवीण डूंगरवाल,सौरभ कोठारी, शुभम कोठारी,सौरभ मोदी, शुभम लोढ़ा,अमित तलेरा प्रतीक मांडलेचा, उपस्थित रहे। संचालन रीना कोठारी,dikshitaa गोखरू,सोनम नवलखा,आरती मोदी,अंकिता कोठारी, प्रियंका कोठारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *