भाजपा जिला कार्यसमिति की घोषणा पर विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय का जताया आभार

जावरा (निप्र) । भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद नवनियुक्त जिला कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित, एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल जावरा मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की जावरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का जिला कार्यसमिति के रुप में अजय सकलेचा जावरा, दशरथ कसानिया जावरा, अरविंद सिंह चौहान जावरा, बालुसिह बडंवा, बालाराम पाटीदार बडी़ गुंदी, गौपाल पांचाल लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल, बद्रीलाल शर्मा सुखेडा, हनुमंत सिंह चन्द्रावंत कालुखेडा, महेश जैन पिपलोदा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार पिपलोदा, श्रीमती प्रमिला शिखर धारीवाल जावरा, श्रीमती सुमन दिनदयाल मेहता जावरा, श्रीमती पुनम धीरज पटवा जावरा, श्रीमती भावना कुंवर महिपाल सिंह डोडीया असावती ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुँचकर धन्यवाद ज्ञापित किया विधायक पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को साफा बांधकर माला पहनाकर शाल ओडने के साथ मुंह मिठा कराकर सभी नव नियुक्त साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाँ की संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सदस्यों ने कहा कि विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी ने पार्टी संगठन की मजबूती एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दोरान जिला महांमत्री महेश सोनी जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मिंडेश्वर मंडल के राजेन्द्र सिंह देवड़ा, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल के मांगीलाल पांचाल, सुखेडा मंडल रितेश जैन के साथ नगर महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल मनीष ऊंटवाल, मनोहर पांचाल, सुरेश चोरड़िया, अजय सिंह भाटी, पंकज कांठेड़, अनिल मोदी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, सोनु यादव, तेजसिंह कदम, गणेश धाकड़, इरफान कुरेशी, गोपाल धाकड़, अंकिन्त ओरा, सत्यनारायण प्रजापत, राहुल भाटी, पवन शर्मा, दिपक , रवि गुल्या सुभाष आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *