इंदौर के गौरव मयूर जैन का नया भक्ति भजन रिलीज – “दीवाने आये हैं सब मस्ताने हैं”

श्रावक संस्कार शिविर 2026 के लिए विशेष भजन, तीर्थ चक्रवर्ती मुनि श्री सुधासागर जी का पावन आशीर्वाद प्राप्त

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर नगर के गौरव, प्रसिद्ध भजन गायक मयूर जैन “इंदौर” का एक और भावपूर्ण भक्ति भजन NEW RELEASE के रूप में रिलीज हुआ है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दस लक्षण महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रावक संस्कार शिविर 2026 के लिए यह विशेष भजन तैयार किया गया । इस भजन के बोल हैं
“दीवाने आये है सब मस्ताने है, श्रावक संस्कार शिविर में गुरु के दीवाने आये है”
भक्तिमय इस भजन को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे हैं। भजन में शिविर के प्रति गुरु भक्तों के उत्साह और समर्पण को बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शाया गया है।स्वर व शब्द -इंदौर के प्रसिद्ध गायक मयूर जैन “इंदौर” ने स्वयं ही इस भजन को लिखा और स्वरबद्ध किया है। मयूर जैन जी अपनी मधुर वाणी और भक्ति पूर्ण भजनों के लिए देश भर में जाने जाते हैं।
इस भक्ति पुष्प के पुण्यार्जक हैं – चक्रवर्ती मनीष-सपना गोधा, “सुमतिधाम” परिवार। यह भजन यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसे खूब सराहा जा रहा है। भजन लिंक – https://youtu.be/VmHhUPNHOUg भारत वर्षीय सकल जैन समाज ने मयूर जैन जी के इस भक्ति प्रयास की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *