घर को त्याग कर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ने के पूर्व बिनोली ओर गोद भराई कार्यक्रम ओर जैन संत मुनि सुयश सागर जी मुनीराज का आशीर्वाद

झुमरीतिलैया । आगामी जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने के पूर्व तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भाई के लिए बिनौली एवं गोद भराई समारोह जैन समाज,विरागोदय वर्षायोग कमेटी झुमरीतिलैया के सानिध्य में आयोजित किया गया, मध्य प्रदेश,राजस्थान से आए दीक्षार्थी भाई का स्वागत नव निर्मित मंदिर के प्रांगण में जैन समाज,विरागोदय वर्षायोग कमेटी के पदाधिकारियों ने मुकुट माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात वहां से समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनको भ्रमण कराते हुवे जैन मंदिर में लेकर आए। जहाँ जैन मंदिर में सभी तीनो दीक्षार्थीओ ने अध्यात्म योगी जैन संत परम तपस्वी मुनि श्री 108 सुयशसागर जी मुनिराज,मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी मुनीराज से आशीर्वाद प्राप्त किया, उनका चरण वंदन किया, वे श्री फल अर्पित किया ।
इस अवसर पर मुनि श्री ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि मनुष्य जीवन का सार ज्ञान का सेवन करते हुए संयम को धारण करना है, योग मिलने के बाद भी उपयोग ना करें तो वह जीवन बेकार है, जैन धर्म में दीक्षा लेने से बड़ा कोई संस्कार पद नहीं है आप सभी ने जिस पथ को चुना है वही मोक्ष मार्ग है,जैन दर्शन में जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त करके ही अपना आत्म कल्याण कर सकते हैं और जैन धर्म मे ही भक्त से भगवान बन सकते हैं दीक्षा लेने वाले सभी युवा बाल ब्रमचारी अतिशय भैया,बाल ब्रमचारी विशाल भैया,बाल ब्रमचारी रोहित भैया, जिन्होंने सीए , आईआईटी, एम. कॉम,ज्वेलर्स की शॉप को छोड़कर धर्म मार्ग में कदम बढ़ाया।
इस सभी भैया को जैन संत आचार्य श्री 108 गुरुदेव आदित्यसागर जी मुनिराज जयपुर में मुनि दीक्षा प्रदान करेंगे ,संसार की मोह माया को छोड़कर इन लोगों ने भगवान बनने के लिए अपना कदम बढ़ाया है, व्यक्तित्व सुंदर हो तो कृतित्व भी सुंदर होता है वैराग्य वह है,जिसमें व्यक्ति हृदय से भीग जाए शुभ कार्य जितनी जल्दी हो कर लेना चाहिए, मेरा सभी दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भाई को बहुत-बहुत आशीर्वाद है, आज के कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक आकाश भैया ओर स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ने किया। मंगलाचरण विधि जैन ठोल्या ने किया,दीप प्रज्वलन सिलचर से आये महाबीर प्रसाद जैन,सरिया से संतोष जैन सेठी,हजारीबाग के ललित जैन अजमेरा के साथ समाज के पदाधिकारि ने किया,इसके बाद गुरुमुख से णमोकार चालीसा का पाठ किया गया सभी भैया जी ने इस महामंत्र में भाग लेकर अपने आप को धन्य माना ।इसके पश्चात सभी ब्रह्मचारी भाई ने अपना उद्बोधन भी दिया,समाज के सह मंत्री राज छाबडा, कोशाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, सरोज जैन पापड़ीवाल,पूर्व मंत्री ललित जैन सेठी,सुरेश जैन झांझरी,सुशील जैन छाबड़ा, चातुर्मास संयोजक रौनक जैन कासलीवाल,सिद्धार्थ जैन सेठी,राहुल जैन छाबड़ा,संजय जैन छाबड़ा,शालू जैन छाबड़ा,लोकेश जैन पाटोदी,सौरभ जैन लुहाड़िया ने सभी दीक्षा लेने वाले के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और भक्त जनों को कहा कि इनके जीवन से हमें सीख लेने की आवश्यकता है समाज के सभी लोगों ने गोद भराई का कार्य किया, मौके पर समाज के प्रदीप जैन पांड्या, मनीष जैन सेठी, आशीष जैन सेठी,सुनील छाबड़ा,मुकेश जैन अजमेरा, चातुर्मास के संयोजक ममता सेठी ,मोना जैन छाबड़ा, ऋषभ,प्रशम , महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, मंत्राणी आशा गंगवाल,आदि लोग उपस्थित थे । आज सुबह सभी दीक्षार्थी भैया ओर कोलकोता से आये मनीष जैन,ईशान जैन कासलीवाल, के विशेष शांतिधारा गुरु मुख से हुवा यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *