आज 11 सितम्बर को अमृत सागर उद्यान परिसर में आयोजित होगा जनविश्वास शिविर

सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगा जनविश्वास शिविर

रतलाम 10 सितम्बर । शासन निर्देशानुसार ‘‘जनविश्वास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं शासकीय सेवाओं की गुणवŸाा सुनिश्चित् किये जाने हेतु 14 अगस्त 2026 से 29 जनवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले शिविरों के तहत आज 11 सितम्बर शुक्रवार को वार्ड 17, 18, 22, 23, 43, 45, 46, 47, 48, 49 के लिये झोन क्रमांक 3 अमृत सागर उद्यान परिसर में कार्यालयीन समय में आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के तहत आम नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील निराकरण एवं शासन की सेवाओं की सहज उपलब्धता हेतु आयोजित शिविर में शासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे।
नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 17, 18, 22, 23, 43, 45, 46, 47, 48, 49 के नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित षिविर में उपस्थित होवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *