आरो आश्रम श्री मातृ विद्या मंदिर के पीछे बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 10 सितम्बर । वार्ड क्रमांक 9 स्थित आरो आश्रम श्री मात् विद्या मंदिर के पीछे नवीन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि निगम परिषद द्वारा नगर के चंहूमुखी विकास हेतु नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहे हैं इसी क्रम में आरो आश्रम श्री मात् विद्या मंदिर के पीछे कायाकल्प-1 योजनान्तर्गत 44 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागन में सुविधा होने के साथ क्षेत्र विकसित व सुन्दर दिखाई देगा। पूर्व में क्षेत्र में पेयजल लाईन व सीवरेज पाईप लाईन बिछाने का कार्य पुरा किया जा चुका है।
उन्होेने नागरिकों से आव्हान किया कि वे पेयजल का अपव्यय ना करें व अपने शहर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना योगदान दें।
पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, एल्डरमेन नारायण सांकला के अलावा विवेक शर्मा, दीपक राजपुरोहित, राहुल रांका, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, संजय पांडे, डी. एस. पंवार, धीरज प्रजापत, लक्ष्मण सोनी, प्रभाकर तावरे, दीपक राठौड़, श्रीमती मंजू जी, लाक्षा बाई, सुगना जी, रामकन्या जी, रेखा जी, काजल जी, हिम्मत सिंह, नागेश्वर चरपोटा, अम्बाराम मालवीय, रितेश मईडा, किशोर राठौर, राहुल डामोर, हेमंत धाकड़, बिरजू डामर सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *