महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड 7 में किया 50 लाख के विकास कार्य का भूमि पूजन

  • जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार
  • अम्बे चौक से जीत नगर मुख्य मार्ग तक लगेंगे पेवर ब्लॉक

रतलाम 10 सितम्बर । वार्ड क्रमांक 7 अलकापुरी में जीत नगर उद्यान को विकसित किये जाने के कार्य एवं अम्बे चौक से जीत नगर मुख्य मार्ग तक पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि जीत नगर उद्यान को विकसित करने का कार्य 36 लाख व अम्बे चौक से जीत नगर मुख्य मार्ग तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य 16 लाख की राशि से किया जायेगा। वर्तमान परिषद ने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में 12 वर्षो के विकास कार्य किये है अब तक 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाये गये है। हमने जनता किये गये वादो से ओर अधिक विकास कार्य करवाये है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि नगर के चंहूमुखी विकास हेतु वर्तमान निगम परिषद द्वारा किये गये विकास कार्य प्रशंसनीय है, जहां देखो वहां विकास कार्य हो रहे हैं। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में 400 करोड़ के विकास कार्य कर इतिहास रचा है, विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, श्रीमती निशा सोमानी, एल्डरमेन राकेश मिश्रा, नारायण सांकला के अलावा विवेक शर्मा, संजय पाण्डे सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पांचाल ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *