

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । तीर्थ स्वरूप श्री दिo जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में तीर्थंकर सम उपकारी मुनि पुंगव पूज्य सुधा सागर जी महाराज के मुखारविंद से शनिवार को बीजाक्षर मंत्रों के द्वारा श्री 1008 आदिनाथ भगवान के मस्तक पर शांति धारा संपन्न हुई। अपने कर कमलों से प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य दिल्ली निवासी एवं दिगंबर जैन तीर्थोदय तीर्थ गोलाकोट के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य अर्जित कर चुके उदार हृदय श्रावक श्रेष्ठी परिवार के पियूष निमी जैन एवं करण,कवीर, कियान,कनिका एवं ईशा ने प्राप्त किया एवं दूसरी ओर से द्वितीय शांति धारा करने का पुण्य श्री रवि कुमार भूपेश जैन कोटा एवं प्रवीणा बेन अरविंद भाई दोषी सूरत ने प्राप्त किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश,ब्रह्मचारी पारस भैया, ब्रह्मचारिणी सविता दीदी,जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्याध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन,वीरेंद्र जैन देवरी, , सुधेस जैन गुरुजी अखिलेश सोधिया, पावन जैन आजाद मामा, जिनेश जैन, नरेंद्र नायक, डी एल जैन, आदि समाज श्रेष्ठी एवं बाहर से आए अनेकों गुरु भक्त उपस्थित थे।