

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम ने श्रावणी उपाकर्म, यज्ञोपवीत बदलने एवं रक्षाबंधन पर्व हस्त नक्षत्र मे बड़े ही धूमधाम से सामूहिक रूप से समाज की श्रीमाली वास स्थित धर्मशाला पर सनातन वैदिक श्रावणी उपाकर्म महर्षि पंडित संजय जी दवे द्वारा विधिवद रूप से संपन्न कराया, इस अवसर पर प्रातः 8:15 से श्रावणी तर्पण प्रारंभ किया। जिसमें समाज जनों ने स्वपूर्वजो का तर्पण किया गया एवं नई यज्ञोपवीत विधिवत रूप से मौजूद समाज जनों ने धारण करी एवं साल भर के जनैऊ को अभिमंत्रित, पूजन कर रखा गया ,तत्पश्चात शुभ मुहूर्त हस्त नक्षत्र में मौजूद समाज जनों ने एक दूसरों को रक्षा सूत्र बांध कर समाज में एकता, विकास, प्रेम,आपसी भाईचारा तथा भारत एवं विश्व के कल्याण के लिए, अच्छी वर्षा के लिए माता महालक्ष्मी जी से प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर राजस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं रतलाम श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास,सचिव कुलदीप त्रिवेदी, समिति सदस्य उपेंद्र ओझा,अविनाश व्यास,रविंद्र जोशी,रौनक दशोत्तर,गजेंद्र ओझा, गोपाल दशोत्तर,लोकेश व्यास,शुभम व्यास,शुभ दशोत्तर, जितेंद्र त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश व्यास, सुरेंद्र व्यास समाज जन मौजूद रहे।