इंडिया स्ट्रीट वेंडर्स राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजगीर से दिल्ली रवाना हुए प्रतिनिधि

राजगीर/नालंदा। संपूर्ण भारत के फुटपाथ वेंडरों के अधिकारों और कल्याण को लेकर आयोजित हो रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजगीर से प्रतिनिधि नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।इंडिया स्ट्रीट वेंडर्स फोरम के तत्वावधान में यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 18 एवं 19 सितंबर 2026 को सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से हजारों फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जहाँ वेंडरों की समस्याओं, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना, वेंडिंग जोन और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच की ओर से संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल, अध्यक्ष रमेश कुमार पान और कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल भदानी राजगीर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
रवाना होने से पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार पान ने कहा कि यह सम्मेलन फुटपाथ दुकानदारों के अधिकारों को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। हम वहां नालंदा जिले के वेंडरों की समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *