

रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर सीमा अन्तर्गत निकलने वाले संपूर्ण सूखे एवं गीले कचरे के प्रसंस्करण हेतु सीबीजी एवं एमआरएफ प्लांट की स्थापना हेतु नवीन निविदा आमंत्रण तथा वुमेन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के शेष कार्यो को पूर्ण करने हेतु नवीन डीपीआर बनाने निर्णय लिये गये।
आयोजित बैठक में नगर सीमा अन्तर्गत निकलने वाले संपूर्ण सूखे एवं गीले कचरे का सुरक्षित रूप से एवं एसडब्ल्यूएम रूल 2016 के प्रावधानों के अधीन प्रसंस्करण किये जाने हेतु सीबीजी एवं एमआरएफ प्लांट की स्थापना हेतु नवीन निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व के निविदाकार हरित भारत इनोवेशन प्रायवेट लिमिटेड दिल्ली से सीबीजी एवं एमआरएफ प्लांट की स्थापना हेतु हेतु 3 सितम्बर 2025 को अनुबंध संपादित किया गया जिसके माध्यम से संस्था को 21 माह के अंतराल में दोनो प्लांट बनाकर सीबीजी का उत्पादन करना था किन्तु 1 वर्ष बाद भी संस्था द्वारा कोई भी त्वरित नहीं की गई। इस संबंध में संस्था को कई सूचना-पत्र दिये जाने के उपरान्त संतोषप्रद प्रतिउत्तर नहीं दिया गया ओर ना ही कोई त्वरित कार्यवाही की गई जिससे निगम को आर्थिक हानि होने के साथ पर्यावरण को भी क्षति पंहूच रही है।
इसके अलावा नेहरू स्टेडियम से सामने निर्माणाधीन वुमेन स्पोटर््स काम्पलेक्स के निर्माण में कार्य की प्रकृति में तकनीकी रूप से परिवर्तन किये जाने व दर वृद्धि के आधार पर ठेकेदार द्वारा कार्य किये जाने में असमर्थता व्यक्त किये जाने के कारण ठेकेदार द्वारा किये गए कार्य का अंतिम बिल बनाया जाकर अनुबंध समाप्त किये जाने की तथा काम्पलेक्स में शेष रहे समस्त कार्यो हेतु नवीन डीपीआर तैयार करवाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम द्वारा ग्राम सागोद में गौशाला संचालित की जा रही शहर में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों की संख्या के दृष्टिगत गौशाला का विस्तार किया जाना है इस हेतु गौशाला के समीप की भूमि को जिला कलेक्टर के माध्यम से नगर निगम को आवंटित किये जाने हेतु आवष्श्क कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही निगम स्वामित्व की मालिकी, आधिपत्य व स्वामित्व के विभिन्न भवन/भूमि क्रमशः दो बत्ती कोठारी मार्केट, हरमाला रोड फुल मण्डी नगर निगम कार्यालय आदि सहित विभिन्न संपत्तियों के आवश्यक दस्तावेजो सहित राजस्व विभाग में नाम दर्ज करवाये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, निलेश पंचोली, उपयंत्री मनीष तिवारी, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।