रतलाम 18 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 19 से 21 सितम्बर तक रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री सत्यवीर तेजाजी मेले का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप, सांसद रतलाम-झाबुआ श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में परम्परानुसार आज 19 सितम्बर शनिवार को सांय 6 बजे विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने मेला शुभारंभ व मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितम्बर शनिवार को सांय 6 बजे रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी के मंदिर पर मेले का परंपरानुसार शुभारंभ किया जायेगा शुभारंभ पश्चात निगम रंगमंच पर खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया है। 20 सितम्बर रविवार को कवि सम्मेलन तथा मेले के अंतिम दिन 21 सितम्बर सोमवार को श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन किया गया है।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन ने नागरिकों से अपील की है कि आज मेला शुभारंभ व शुभारंभ पश्चात् निगम रंगमंच पर आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेंवे।