श्री वीसा पोरवाल समाज का सामूहिक पारणा उत्सव सम्पन्न, तपस्वियों का हुआ बहुमान

रतलाम । श्री वीसा पोरवाल समाज रतलाम का सामूहिक पारणा उत्सव संपन्न हुआ एवं साथ ही समाजजन द्वारा तपस्वियों का बहुमन किया गया । 8 दिनों के पर्यूषण पर्व के पूर्ण होने पर श्री वीसा पोरवाल सागोदिया तीर्थ के समाज सदस्यों ने एकत्र होकर एक छत के नीचे सामूहिक पारणा उत्सव मनाया एवं एक दूसरे को खमाया ।
देवश्री गार्डन में आयोजित सामूहिक पारणा उत्सव कार्यक्रम में समाजजन द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया एवं एक दूसरे को खमाया गया । साथ ही समाज द्वारा तपस्वियों का बहुमन किया गया जिसमें प्रमुख तौर पर ललित पोरवाल,अनिशा काकड़ीवाला,प्रीति जैन,शनाया पोरवाल, दीपिका जैन,संयमी जैन का शॉल व श्रीफल से बहुमान किया गया ।
इस अवसर पर समाज के दिलेश पोरवाल, गुजराती उपाश्रय श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, वरुण पोरवाल,नितेश पोरवाल,मनसुख पोरवाल, डॉ. अजय जैन,चंद्रप्रकाश बम्बईवाला,नरेंद्र काकड़ीवाला,राकेश पोरवाल,चंद्रप्रकाश काकड़ीवाला,दिलीप पोरवाल,विजय पोरवाल, सचिन पोरवाल,मुकेश बंबईवाला,सोनाली पोरवाल, दीपा पुंजावत,अप्सरा पोरवाल,शिल्पा काकड़ीवाला, रुचि पोरवाल एवं 350 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *