मुणत परिवार की दुख की इस घड़ी में साहसिक पुर्ण निर्णय की बहुत बहुत अनुमोदना

जावरा (निप्र) । व्यक्ति दुनिया से जाने के बाद भी किसी के जीवन मे रंग भरकर दुनिया रंगीन कर दे ऐसे महान व्यक्तित्व होते है जीते जी सब धर्म करते हैं परंतु मृत्योपरांत भी परिवार द्वारा जो सेवा का संकल्प लेकर परमार्थ के कार्य करें वह अनुकरणीय परिवार होते है।
उक्त जानकारी देते हुए लायन्स क्लब जावरा के सचिव ला. संदीप रांका ने बताया की आज निश्चित रूप से मुणत परिवार द्वारा परिवार के पितृ पुरुष नैत्रदानी श्री मान संतोष कुमार जी मुणत का नैत्रदान करवाने का साहस पुर्वक निर्णय लेकर दो व्यक्तियों को रोशनी के मार्ग को प्रशस्त किया
नैत्रदान करवाने कि अहंम भुमिका लायन्स क्लब जावरा के सक्रिय साथी समाजसेवी रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ला. विरेन्द्र सिसोदिया KV ने परिवार से चर्चा कर प्रेरणा दी।
इस पुनीत कार्य में मुणत परिवार के भ्राता चिमनलाल जी, राजकुमार जी, ज्ञानचंद जी एवं पुत्र वैभव एवं भतीजे आशीष, श्रीपाल ,पीयूष मुणत परिवार का निर्णय वंदनीय अभिनंदनीय हैं। लायन्स क्लब जावरा पुरे परिवार के इस निर्णय की बहुत बहुत अनुमोदना करतें हुए परिवार पर हुए इस ब्रजपात को सहन करने कि परमपिता शक्ति प्रदान करें एवं लायन्स क्लब परिवार की और से भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।
मुणत परिवार को साधुवाद देते हुए प्रशस्ति पत्र रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन ला. वीरेंद्र सिसोदिया KV द्वारा लायन्स क्लब जावरा के माध्यम से दिया गया। लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नैत्र चिकित्सालय के अजय प्रजापत, वजेराम प्रजापत, पुरण सिंह राजपुत का सराहनीय सहयोग रहा है।