साधुमार्गी जैन संघ रतलाम की गुरुदर्शन विनती यात्रा संपन्न

रतलाम। साधु महाराज की जैन संघ रतलाम की तीन दिवसीय गुरु यात्रा दिनांक 18 19 20 सितंबर को रतलाम से बीकानेर आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनी जी महाराज साहब एवं विराजित चरित्र शील आत्माओं के दर्शन एवं मालवा में पधारने की विनती को लेकर 400 से अधिक लोग उपस्थित हुए यात्रा संयोजक प्रितेश गादिया ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि संघ अध्यक्ष विनोद मेहता द्वारा गुरुदेव के समक्ष विनती पत्र का वाचन किया गया इसके पश्चात राम गुरु की जय जयकार संघ जय घोष के साथ मालवा में पधारने की विनती रखी इस अवसर पर संघ मंत्री पंकज मूनत एवं यात्रा सह संयोजक प्रकाश नांदेचा ने सभी का आभार माना। यात्रा मे पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया चंदन मल पिरोदिया कांतिलाल छाजेड उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया दशरथ बाफना सह सचिव सुनील पटवा निर्मल भंडारी महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मुनत बहु मंडल अध्यक्ष सुनीता मुनत भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष कपूर कोठारी पूर्व मंत्री सुमित कटारिया समता युवा संघ संघ अध्यक्ष अशीष छाजेड़ मंत्री सुमित मुनत पूर्व अध्यक्ष अर्पित गांधी अर्पित बाफना एवं संघ व समस्त इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी ने अध्यक्ष विनोद मेहता यात्रा संयोजक प्रितेश गादिया सहसंयोजक प्रकाश नंदेचा मंत्री पंकज मुनत का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *