विद्यालय के लिए गौरव का क्षण : स्केटिंग एवं मलखंब में विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन

रतलाम। सरस्वती शिशु मंदिर, काटजू नगर, रतलाम के लिए यह गौरव का अवसर है कि विद्यालय के पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। विद्यालय के खिलाड़ी पूर्व राज सिंह सोनगरा, अरशिता सरोज एवं अक्षत पाल का चयन अखिल भारतीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी 24 सितंबर 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सहभागिता कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
इसी क्रम में विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ी रवी प्रजापत एवं मुस्कान सोनी का चयन अखिल भारतीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी विशाखापट्टनम में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, वरिष्ठ सदस्य श्री जवाहर चौधरी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वत्सला रूणवाल, कोऑर्डिनेटर श्री राजेंद्र बिष्ट एवं खेल शिक्षक श्री आयुष प्रजापत सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *