धूमधाम से मन रहा गणेश उत्सव – बप्पा के दरबार में महाआरती में उमड़े भक्तजन

रतलाम 21 सितम्बर। प्रथम पूज्य गौरीनंदन भगवान श्रीगणेश के उत्सव में प्रतिदिन पांडाल में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी है। दीनदयाल नगर में दीनदयाल मित्र मंडल द्वारा गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है । मित्र मंडल के संयोजक अमित उपाध्याय ने बताया कि दिनदयाल नगर में निरंतर 17 वर्षो से गणेश उत्सव के सफल आयोजन के पश्चात इस 18 वें वर्ष में भी हर्षोल्लास से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन भजन, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । इसी कड़ी में आज 56 भोग एवं महाआरती का आयोजन किया गया। 56 भोग एवं महाआरती उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। आयोजन में क्षेत्रवासियों सहित अन्य क्षेत्रों से भक्तजनों द्वारा महाआरती में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। आपने बताया कि प्रतिदिन आरती पश्चात गणगौर महिला मण्डल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाती है तथा प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाते है। इस अवसर पर अमित उपाध्याय, अमन जैन, सौरभ त्रिपाठी, यश पोरवाल, परिक्षित गोयल, यश जोशी, गौतम राठौर, मयूर त्रिपाठी, भावीन सोनी, मोहित गुप्ता, कार्तिक मौर्य, आर्यन राठौड़, पंकज बघेल, अतिभी उपाध्याय, वैदिका पोरवाल, श्रद्धा साल्वी, पिंकी बघेल एवं पूरी गणगौर महिला भजन भक्त मंडली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *