गणेशोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, महाआरती के बाद आलपाक की प्रसादी का वितरण


रतलाम। गणेशोत्सव के अवसर पर पैलेस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार को रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्री गणपति के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डा. उदय यार्दे, पूर्व महापौर डा. श्रीमति सुनीता जी यार्दे, त्रिनेत्र सांस्कृतिक मंच के संयोजक सुरेन्द्र वोरा, दिपेंद्र सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिंह जादौन, हीतेश खंडेलवाल, कमल राजोरिया, सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से अध्यक्ष श्री जनक नागल सहित मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, रमेश ठाकुर, भुवनेश सिंह राठौर, प्रदीप पंवार एवं संजय राठौर ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन गणपति जी का दुपट्टा पहनाकर किया।
महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को आल पाक की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी के लाभार्थी श्रीमती दया जी आचार्य रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।