लायंस क्लब समर्पण द्वारा प्राथमिक विद्यालय खेतलपुर में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

संस्कार कक्षा का किया आयोजन, कॉपियां वितरण की

रतलाम 22 सितम्बर। प्राथमिक विद्यालय खेतलपुर में आज बुधवार को लायंस क्लब समर्पण द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । नेत्र परीक्षण डॉ. धर्मेंद्र जी द्वारा विद्यालय के 50 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें पांच बच्चों को दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई इन बच्चों को उचित परामर्श एवं आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य करते रहना हमारा उद्देश्य है। स्वस्थ आंखें उज्जवल भविष्य की पहली सीढ़ी होती है।
इस अवसर पर नेत्र परीक्षण के पश्चात सभी बच्चों को संस्कार कक्षा का आयोजन कर अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह द्वारा बच्चों को आंखों की देखरेख, सफाई और संक्रामक रोगों से बचने के उपाय बताए गए । सचिव कुसुम चाहर एवं कोषाध्यक्ष नीलम राठौर द्वारा बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता, बड़ों का सम्मान और सेवा भाव के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की और अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया । बाद में बच्चों को कॉपियां वितरित की गई तथा पौष्टिक नाश्ता करवाया गया। अंत में आभार राजेश पुरोहित सर द्वारा माना गया। यह सेवा गतिविधि सचिव लायन कुसुम चाहर द्वारा संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *