विद्यालय घोसवास में मिट्टी के गणेश की स्थापना की ओर पूजन किया

रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास रतलाम में मिट्टी के गणेश जी की स्थापना की गई थी और नियमित आरती पूजन हो रहा है । आज इस अवसर पर विद्यालय की उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने सभी को संबोधित करते हुवे कहा कि हमारे त्योहार का महत्व है वो धार्मिक तो है ही विज्ञान से भी जुड़े है ।
उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व देश को आजाद कराने के लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक ने शुरुवात की थी ताकि समाज को एक जगह इक्कठा किया जा सके और राष्ट्र हित की बात की जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमल सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारी संस्कृति को हमको जिंदा रखना है और हमको हमारे त्योहार धूम धाम से मनाना है ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आशीष तिवारी, रमा टिलवानी, नूतन मुजावदिया, बिना वर्मा, आशा शर्मा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव पंडित ने किया एवं आभार सुनीता गेहलोत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *