
जावरा (निप्र) जल झूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन पर्व पर जावरा नगर में निकली विभिन्न झूला-झांकियों एवं अखाड़ों की शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, जावरा द्वारा आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और पारंपरिक संस्कृति से ओतप्रोत इस आयोजन में नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका जावरा ने बताया की भाजपा नगर मंडल द्वारा विभिन्न झूला-झांकियों का स्वागत करते हुए अखाड़ों के उस्तादों एवं पहलवानों का साफा पहनाकर तथा पुष्पमाला अर्पित कर सम्मान किया गया। इस दौरान अखाड़ों के पहलवानों ने अपने पारंपरिक खेल एवं शौर्य प्रदर्शन से उपस्थित नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, एवं भाजपा युवा नेता प्रांजल पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नगर में निकली झूला-झांकियों एवं अखाड़ों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मनोहर पांचाल, घनश्याम सोलंकी, गुरु संदीप जी रांका, पुर्व नगर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावार, सत्यनारायण पांचाल, गौरव सोनी, तेजनाथ गांधी, मोतीलाल यादव, शरीफ कुरैशी, मनोज पांचाल, सागर गोल्डी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डोल ग्यारस के अवसर पर निकली झूला-झांकियों और अखाड़ों के स्वागत के दौरान नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने धार्मिक झांकियों के दर्शन किए तथा अखाड़ों के पारंपरिक प्रदर्शन का आनंद लिया। आयोजन ने जावरा की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।