कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

रतलाम 24 सितंबर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ की 200 छात्राओं ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम का औद्योगिक भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान आईटीआई रतलाम के प्राचार्य एवं जिला रोजगार अधिकारी रतलाम द्वारा छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की गई। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद विषय चयन तथा आगे की शिक्षा के संबंध में छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया।
कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, विज्ञान, आर्ट्स तथा एग्रीकल्चर विषयों में उच्च शिक्षा और विभिन्न कैरियर अवसरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।