
रतलाम। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, काटजू नगर, रतलाम के प्रतिभावान छात्र एवं स्केटिंग खिलाड़ी अक्षत पाल ने अखिल भारतीय स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं रतलाम का गौरव बढ़ाया।
अखिल भारतीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन श्री विद्यारण्य इंटरनेशनल स्कूल, बंडलागुड़ाजागीर, किस्मतपुर रोड, हैदराबाद (तेलंगाना) में किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
अक्षत पाल ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी एवं श्रीमती दीपाली भाटी, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, सहसचिव श्री धीरज व्यास, श्री जवाहर चौधरी, श्री विनोद मूणत, श्री मणिभद्र कटारिया, प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल, खेल शिक्षक श्री आयुष प्रजापत सहित विद्यालय परिवार एवं आचार्य परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए अक्षत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।